भारत में राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल व नई नियुक्तियों की मंगलवार को घोषणा में कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए हैं . भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो नए राज्यपालों की नियुक्ति की और तीन अन्य को फिर से नियुक्त किया है. इससे पांच राज्यों में नेतृत्व का पुनर्गठन हुआ.
मणिपुर में अजय भल्ला :
केन्द्रीय गृह सचिव रहे अनुभवी प्रशासक अजय कुमार भल्ला ( ajay kumar bhalla ) को अनुसुइया उइके की जगह मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. लम्बे समय से बढ़ती हिंसा और गहराते जातीय संघर्ष के बीच अजय भल्ला का मणिपुर का राज्यपाल बनना उनके लिए एक चुनौती वाला काम भी है .

मणिपुर में मई 2023 में जातीय संघर्ष (violence in manipur) तेज़ हुआ था. लगभग डेढ़ साल से ज्यादा का अरसा बीतने के बाद भी संघर्ष अनसुलझा है, जिससे शासन व्यवस्था अव्यवस्थित है. साथ ही यह राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है जिससे केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक गठबंधन वाली सरकार के लिए नाकामी व बदनामी का एक बिंदु मना जा रहा है .
बिहार का नया राज्यपाल :
एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ( arif mohammad khan) की हुई है. उनको फिर से बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जहां विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं . उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आरिफ खान केरल राज्य में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के साथ लंबे समय से चल रहे सार्वजनिक विवाद में शामिल थे.

जनरल वीके सिंह:
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति (haribabu kambhampati) शामिल हैं, जिन्हें ओडिशा स्थानांतरित कर दिया गया है. उनके स्थान पर भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह मिजोरम के राज्यपाल के रूप में काम करेंगे. 73 वर्जषीय जनरल वी के सिंह उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से सांसद रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी ( bjp ) की टिकट पर दो बार लोकसभा का चुनाव जीते थे. वी के सिंह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं .
इस बीच, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को फिर से केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.